Simdega News: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार शाम 5 बजे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान के नेतृत्व में सिमडेगा के झूलन सिंह चौक पर पुतला दहन आक्रोश जताया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निशा भगत की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी निशा भगत की मौत का मामला बेहद गंभीर है. राज्य सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की.
वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि निशा भगत की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए. भाजपा न्याय की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने राज्य सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग दोहराई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

