Simdega News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से “सेवा ज्योति यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया. गांधी मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा में भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें:
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और संगठन के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का आह्वान किया.
सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ गांधी मैदान से हाथों में मशाल लेकर किया गया. यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए सिमडेगा के हृदय स्थल महावीर चौक पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं ने मशाल के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई.
कांके विधानसभा के पूर्व विधायक श्री जीतू चरण राम जी ने भी सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता की. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में भाग लिया और जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गवीजय सिंह देव, श्रद्धानंद बेसरा सोनी पैंकरा सुजान मुंडा कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय ठाकुर सह संयोजक अनूप केसरी, जिला महामंत्री रवि गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर सहित जिला के पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,सभी मंच-मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

