Search

 
 
 

Simdega News : महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान तेज

सिमडेगा जिला कांग्रेस महिला मोर्चा का पोस्टकार्ड अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांग दोहराई.
 
अभियान में शामिल कांग्रेस महिला मोर्चा की सदस्य.

Simdega : महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर सिमडेगा जिला कांग्रेस महिला मोर्चा का पोस्टकार्ड अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांग दोहराई.


जोसिमा खाखा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्षों से लंबित है. अब समय आ गया है कि इसे बिना देरी के लागू किया जाए. राजनीति और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है. ताकि समाज के हर वर्ग की आवाज सही तरीके से प्रतिनिधित्व पा सके. उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक समावेशी विकास की कल्पना अधूरी रहेगी.

 


उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और इससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी. अभियान के दौरान महिलाओं ने कहा कि अब वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा रही हैं. जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. अभियान में जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, वार्ड पार्षद रोसा कुल्लू, ज्योति लकड़ा, बिमला जायसवाल, संगीता कुमारी, उर्मिला केरकेट्टा, शजदा खातून सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही