Search

Simdega News: झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़, संगठन मजबूती व SIR जागरूकता पर जोर

  • पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडे व तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने पार्टी संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

Simdega: जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शिरकत की. 


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव सफिक खान एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है.

 

विनोद कुमार पांडे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सकारात्मक योगदान दें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और त्रुटियों के निराकरण में सहयोग करें.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसंपर्क पर आधारित होती है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है.


सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की,रितेश बड़ाइक,ओस्कर डांग,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली,बिरजो कंडुलना,नुवास केरकेट्टा,प्रफुल्लित डुंगडुंग,नुसरत खातून,सुनील खेस,जुसाफ लुगुन,संजू डांग, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू, राहुल केशरी,अमित बडिंग,तनवीर हुसैन सभी जिला समिति के पदाधिकारी,सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारी, नगर समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड के अध्यक्ष सचिव,सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव, सभी BLA-2, सभी बूथ समिति के सदस्य, एवं पार्टी के सक्रिय साथी पार्टी के सभी विंग के नेता एवं हजारों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//