Search

 
 
 

Simdega News:  प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे से पहले DC ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी विभागों से संबंधित तैयारियों एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की गई.
 

Simdega:  सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी विभागों से संबंधित तैयारियों एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की गई. बैठक में उपायुक्त ने सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का अपडेट प्रगति रिपोर्ट तैयार करें.

 

साथ ही जिले की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कोषागार से किसी प्रकार की अवैध निकासी नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने कर्मियों के भुगतान से जुड़ी सभी जानकारियों एवं अभिलेखों का गहन सत्यापन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही