Simdega News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त कंचन सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान धोखाधड़ी, जमीन विवाद, मुआवजा भुगतान, आवासीय सुविधाओं, सड़क निर्माण, पेयजल और बिजली सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त ने सभी फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में भंवर पहाड़ के सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा, कांसजोर जलाशय परियोजना का मुआवजा तथा नलकूप निर्माण जैसे जनहित के मुद्दे भी उठाए गए.
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक देरी न हो और आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए. मौके पर अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

