Search

 
 
 

Simdega News : डीसी ने जामटोली पहाड़ पर किया पौधरोपण, दिया हरियाली का संदेश

डीसी कंजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने से नहीं होगा. उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन पौधों की देखभाल करने की अपील की.
 
पौधरोपण करतीं डीसी कंचन सिंह.

Simdega  : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोलेबिरा के जामटोली पहाड़ प पौधरोपण किया. इस अवसर पर कोलेबिरा पंचायत की मुखिया अंजना लकड़ा भी मौजूद रहीं. ज्ञात हो कि लंबे समय तक पत्थर तोड़े जाने के कारण जामटोली पहाड़ का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धरातल की स्थिति में आ गया है. पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता व हरियाली प्रभावित होने के बाद इसे पुनर्जीवित करने की दिशा में पहल की जा रही है. क्षेत्र में मिट्टी भराई कर पौधरोपण का कार्य शुरू किया गया है, ताकि यहां फिर से हरियाली बहाल हो सके.

 

 

डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने से नहीं होगा. उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन पौधों की देखभाल करने की अपील की.

 

हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही