Search

 
 
 

Simdega News : बीमार बच्चे का इलाज कराने जा रहे पिता सड़क हादसे में घायल

राजकुमार सिंह अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए बाइक से कोलेबिरा के शिवम हॉस्पिटल ले जा रहे थे. रास्ते में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
 
जिप अध्यक्ष की गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान बानो प्रखंड के कनारोवां निवासी राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. उधर से गुजर रहीं जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.


मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार सिंह अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए बाइक से कोलेबिरा के शिवम हॉस्पिटल ले जा रहे थे. रास्ते में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पैर की हड्डी टूट गई है. शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं हैं. बच्चे को भी हल्की चोट लगी है.

 

उसी दौरान जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ वहां से गुजर रही थीं. सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े राजकुमार सिंह को देखकर उन्होंने तत्काल अपने बॉडीगार्ड व कार्यकर्ताओं की मदद से उन्हें अपनी गाड़ी से शिवम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

ग्रामीणों ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सड़क पर लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है. गड्ढे की मरम्मत भी ठीक ढंग से नहीं की गई है, जिसके कारण वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही