Simdega News: दीपावली के मद्देनजर उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने शहर के विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया. इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई की जांच की गई.
इसे भी पढ़ें:
एफएसओ ने संचालकों को एक्सपायर खाद्य सामग्री नहीं रखने, जले हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करने तथा रसोईघर में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना संचालकों की जिम्मेदारी है.
वहीं, उन्होंने आम लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर की जांच करने की अपील की. साथ ही मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ मिलने पर विभाग में शिकायत करने की सलाह दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

