Search

 
 
 

Simdega News : बराईबेड़ा में वन विभाग की कार्रवाई, 6 पीस साल लकड़ी का बोटा व चिरान जब्त

जलडेगा प्रखंड के बराईबेड़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त किया है. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.
 

Simdega : जलडेगा प्रखंड के बराईबेड़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त किया है. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

 

जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बराईबेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से साल पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां जमा की गई हैं. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान मौके से 6 पीस साल लकड़ी का बोटा और चिरान बरामद किया गया.

 

वन विभाग की टीम ने जब्त लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

इस अभियान में हेमंत कुमार प्रधान वनरक्षी, मनोज कच्छप प्रभारी वनपाल, प्रदीप कुमार कुल्लू वनरक्षी, समीर सुरीन प्रधान वनरक्षी एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थे. टीम द्वारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान भी चलाया गया.

 

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई एवं लकड़ी का भंडारण पूरी तरह अवैध है. जंगलों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभाग लगातार अभियान चला रहा है और अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन माफियाओं के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही