Search

 
 
 

Simdega News : केलाघाघ डैम के पास 37 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

एसपी को सूचना मिली थी कि सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के किनारे कुछ लोग बाइक से पहुंचकर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया
 
जब्त गांज व गिरफ्तार तस्करों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36.995 किलो गांजा के साथ चार कस्तकरों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना पर की गई. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.


एसपी को सूचना मिली थी कि सलडेगा टोंगरी टोली स्थित केलाघाघ डैम के किनारे कुछ लोग बाइक से पहुंचकर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्करों में उदित एडिसन मिंज, अमित केरकेट्टा व रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल से 10.245 किलो गांजा बरामद किया. दो बाइक भी जब्त की. इसके बाद उदित एडिसन मिंज के घर पर छापेमारी कर 26.750 किलो गांजा बरामद किया गया.


पुलिस की पूछताछ में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला निवासी दुलेश्वर आपट का नाम भी सामने आया, जिसे मामले में आरोपी बनाया गया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में ओडिशा से गांजा लाकर खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन व 4 हजार रुपये जब्त किए हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही