Search

 
 
 

Simdega News : गिरदा ओपी पुलिस ने भटकी महिला व बच्चे को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

गिरदा ओपी क्षेत्र में भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला व उसके बच्चे को पुलिस ने तत्परता व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया.
 

Simdega : गिरदा ओपी क्षेत्र में भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला व उसके बच्चे को पुलिस ने तत्परता व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 की रात्रि में स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ क्षेत्र में भटक रही है. सूचना मिलते ही गिरदा ओपी में सन्हा संख्या 16/2026 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.

 

गिरदा ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ व आवश्यक सत्यापन के बाद महिला की पहचान सुनिश्चित की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया.

 

सभी कानूनी व प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात महिला व उसके बच्चे को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस की मानवीय पहल व त्वरित कार्रवाई के कारण महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित रूप से उनके परिवार से मिलाया जा सका.इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने गिरदा ओपी पुलिस की प्रशंसा की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही