Search

 
 
 

Simdega News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

Simdega News : सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हिंदी एक सरल एवं सहज भाषा है. हम जिस प्रकार हिंदी बोलते हैं, उसी प्रकार उसे लिखने का भी प्रयास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया.
 
हिंदी पखवाड़ा
  • हिंदी एक सरल एवं सहज भाषा है : सुनील कुमार सिंह

Simdega News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा, सिमडेगा में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रयोग एवं विद्यार्थियों और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह, पीजीटी अर्थशास्त्र एवं वरिष्ठ शिक्षक रहे. हिंदी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व आशुतोष कुमार पांडेय,  सुरेंद्र कुमार यादव एवं घनश्याम ने निभाया.

 

सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हिंदी एक सरल एवं सहज भाषा है. हम जिस प्रकार हिंदी बोलते हैं, उसी प्रकार उसे लिखने का भी प्रयास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

 

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं

निबंध लेखन प्रतियोगिता
हिंदी संभाषण प्रतियोगिता
हास्य/व्यंग्य एवं कविता पाठ
श्रुतिलेख प्रतियोगिता
पुस्तक प्रदर्शनी
सामान्य हिंदी प्रतियोगिता
लघु कहानी लेखन
प्रश्न-उत्तरी प्रतियोगिता
नारा लेखन एवं स्लोगन लेखन 

 

इन कार्यक्रमों में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्यालय कर्मचारियों एवं मेस कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. विशेष रूप से ‘हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में आपका क्या योगदान है?’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी वर्गों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हिंदी भाषा के महत्व और उसके प्रचार-प्रसार में अपने योगदान को अपने लेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया.

 

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति प्रेम, सम्मान और प्रयोग की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया. पूरे हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय में हिंदीमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा. हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और विचारों को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही