Search

 
 
 

Simdega News : 10 वर्षों से फरार लाल वारंटी धनेश्वर यादव गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने 10 वर्षों से फरार लाल वारंटी धनेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ बानो थाना में कांड संख्या 15/15 के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुचुआटांड़ (जिदुआ) मुरपा का रहने वाला है.
 
गिरफ्तार वारंटी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 10 वर्षों से फरार लाल वारंटी धनेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ बानो थाना में कांड संख्या 15/15 के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुचुआटांड़ (जिदुआ) मुरपा का रहने वाला है. वह पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था. कोर्ट ने उसके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था.

 


ऑपरेशन रेड हंट के तहत चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रांची जिले के खेलगांव थाना क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी (गाड़ीगांव) से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पूर्व में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन से जुड़ा था. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही