Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News: मानसिक मंदता लोगों के लिए कानूनी अभिभावक नियुक्ति को लेकर LLC की बैठक

जिला उपायुक्त कंचन सिंह ने कार्यालय कक्ष में मानसिक मंदता एवं बहुदिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी अभिभावक नियुक्ति संबंधी लोकल लेवल कमिटी की बैठक की. बैठक में प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए पात्र मामलों में चिन्हित अभिभावकों को कानूनी अभिभावक नियुक्त करने के लिए प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया.
Advertisement
Advertisement

Simdega: जिला उपायुक्त कंचन सिंह ने कार्यालय कक्ष में मानसिक मंदता एवं बहुदिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी अभिभावक नियुक्ति संबंधी लोकल लेवल कमिटी की बैठक की. बैठक में प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए पात्र मामलों में चिन्हित अभिभावकों को कानूनी अभिभावक नियुक्त करने के लिए प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया. 


उपायुक्त ने कहा कि मानसिक मंदता एवं बहुदिव्यांग व्यक्तियों के दैनिक जीवन, देखभाल एवं आवश्यक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कानूनी अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय प्रावधानों एवं प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें. बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी एवं अन्य शामिल हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही