Simdega News: देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दुर्ग विजय सिंह देव को बाल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (BLC) के बोर्ड में गैर-सरकारी सदस्य बनाया गया है. इस संबंध में मंत्रालय के कॉरपोरेट अफेयर्स डेस्क की ओर से 5 अक्टूबर आदेश जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की स्वीकृति के बाद की गई है. उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. यह अवधि नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होगी. उनकी नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि श्री देव अपने अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से बाल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के विकास एवं बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक पुरी, जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव एवं रवि गुप्ता सहित अन्य लोगों ने श्री दुर्ग विजय सिंह देव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में प्रणव कुमार, सुशील श्रीवास्तव, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, राकेश रविकांत प्रधान, संजय ठाकुर, अनूप प्रसाद, अनूप केसरी, कृष्णा ठाकुर, सुषमा मिश्रा, पिंकी मार्गेट बा, हंसा रानी, जयंती देवी, कमला कुमारी, प्रतिमा देवी, शकुंतला देवी, नरेंद्र बड़ाईक, तुलसी साहू, अनिरुद्ध सिंह, करण सिंह, कृष्णकांत महतो, रामविलास बड़ाईक, लक्ष्मण बड़ाईक, चन्दन प्रसून, सत्यनारायण प्रसाद, उपेंद्र श्रीवास्तव, नीरज बड़ाईक, घनश्याम सिंह, विकास साहू, आलोक श्रीवास्तव एवं विनय बाघवार समेत कई लोग शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

