Simdega News: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और बजाज डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि हादसे में दो अन्य युवकों के पैर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरे. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
बढ़ती रफ्तार और सड़क हादसों के बीच एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का तांडव? बजाज डोमिनार जैसी दमदार बाइक हो या कोई अन्य वाहन, तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

