Search

 
 
 

Simdega News : लक्ष्य कोई बड़ा नहीं, जीता वहीं जो डरा नहीं: डीसी

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने जीएनएम परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.
 

Simdega : मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने जीएनएम परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किय.

 

इस अवसर पर उपायुक्त महोदया ने आकांक्षा तिर्की को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बानो स्थित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग सुदूरवर्ती क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी व रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर रहा है. कॉलेज की छात्राओं द्वारा लगातार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जिले के लिए गौरव की बात है.

 

उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य कोई बड़ा नहीं, जीता वही जो डरा नहीं जिसका उदाहरण वर्ष 2026 की जीएनएम परीक्षा में आकांक्षा तिर्की का राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा बेटियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को ऐसी उपलब्धियां नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रही हैं.आकांक्षा तिर्की की सम्मान के मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा, प्राचार्या एरेन बेक, आकांक्षा तिर्की के अभिभावकगण मौजूद रहे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही