Search

 
 
 

Simdega News : पिकअप वाहन चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त

सिमडेगा पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र में महुआ लदे पिकअप वाहन चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त कर ली है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र में महुआ लदे पिकअप वाहन चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त कर ली है. मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी गए पिकअप वाहन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

 


पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को दिलीप कुमार ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 19/20 जुलाई की रात उसके घर के पास खड़े महुआ लदे पिकअप वाहन (नंबर JH01EX-4968) की चोरी हो गई. पुलिस कांड संख्या 41/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमाशंकर पाण्डेय उर्फ उमा पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया. वह गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया.


पुलिस की पूछताछ में उसने पिकअप वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकर की है. उसने इस कांड में शामिल अपने साथी अजय कुमार चौधरी का नाम भी बताया है. पुलिस ने बताया कि फरार अजय कुमार चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी व चोरी गए पिकअप वाहन की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही