Search

Simdega News : किशोरी को तमिलनाडु ले जाकर बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर अहातु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे बेचने के लिए ले जा रहे तस्कर अनुज वर्मा (उत्तर प्रदेश निवासी) को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर तमिलनाडु ले जाकर बेचने की साजिश विफल कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी की मदद करने के आरोप में पीड़िता के गांव की ही एक किशोरी को पकड़ा है.

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा की किशोरी को बहला-फुसलाकर तमिलनाडु के तिरुपुर ले जाया जा रहा है. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया.

एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर अहातु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे बेचने के लिए ले जा रहे तस्कर अनुज वर्मा (उत्तर प्रदेश निवासी) को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी को काम दिलाने व बेहतर जीवन का झांसा देकर  ले जा रहा था. मामले में पीड़िता के गांव की एक किशोरी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे निरुद्ध कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही