Search

 
 
 

Simdega News: रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Simdega News: पुलिस के मुताबिक रैसिया पंचायत की मुखिया महिमा लकड़ा, पति अमर कोनगाड़ी, की लिखित शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 64/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ SC/ST एक्ट, 1989 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
रंगदारी मांगने का आरोपी अरेस्ट

Simdega News: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पंचायती विकास योजना को लेकर कथित रूप से रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगरनाथ प्रसाद उर्फ जगरू, पिता मोतीलाल प्रसाद, निवासी कोलेबिरा थाना क्षेत्र, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है.


इसे भी पढ़ें:


पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में रैसिया पंचायत की मुखिया महिमा लकड़ा, पति अमर कोनगाड़ी, की लिखित शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 64/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ SC/ST एक्ट, 1989 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 


शिकायत के अनुसार, पंचायत की विकास योजनाओं को लेकर कथित रूप से 10 हजार रुपये बतौर रंगदारी मांगने का आरोप तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग का आरोप लगाया गया. पुलिस ने आरोपी के पूर्व में भी आपराधिक इतिहास होने की जानकारी दी है. 


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही