Search

 
 
 

Simdega News : पुलिस ने भटकी बच्ची को परिजनों से मिलाया

कुरडेग थाना क्षेत्र के खिन्दा लाल टोली में भटककर पहुंची एक बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्रवाई से बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega  : सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के खिन्दा लाल टोली में भटककर पहुंची एक बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्रवाई से बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया.

 

Uploaded Image

पुलिस में परिजनों को थाना बुलाकर बच्ची को सौंप दिया.

 
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को ग्रामीणों ने बच्ची को कुरडेग थाना लाकर सौंपा था. पूछताछ में उसने अपना और अपने माता-पिता का नाम तो बताया, लेकिन घर का पता नहीं बता सकी. इस संबंध में कुरडेग थाना में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 


कुरडेग थाना पुलिस ने बच्ची की पहचान और सत्यापन के लिए लगातार प्रयास किए और उसके परिजनों का पता लगा लिया. फिर, उन्हें थाना बुलाकर सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उन्हें दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही