Search

Simdega News : कोलेबिरा में युवती की हत्या मामले में दोषियों को गिरफ्तार करे पुलिस- भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
 
पिड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में एक युवती की हत्या कर दी गई थी. भाजपा नेताओं ने गुरुवार को मृतका के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कोलेबिरा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुजान जोजो व प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, कृष्णा दास सहित पार्टी कार्यकर्ता मृत युवती के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली.

भाजपा नेताओं ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही