Search

 
 
 

Simdega News : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एजीएम में जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तय की गई रूपरेखा

Simdega : जिले में क्रिकेट को एक नया आयाम देने के लिए सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार को कुरडेग स्थित सुशील श्रीवास्तव के फार्म हाउस में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पुरी के अध्यक्षता में आयोजित एजीएम में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : जिले में क्रिकेट को एक नया आयाम देने के लिए सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार को कुरडेग स्थित सुशील श्रीवास्तव के फार्म हाउस में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पुरी के अध्यक्षता में आयोजित एजीएम में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

एजीएम की शुरुआत मुख्य अतिथि ओलिवर लकड़ा, विशिष्ट अतिथि सोनी पैकरा और एसोसिएशन के पदधारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद एजीएम में विगत 22 मार्च को आयोजित एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि की गई. इसके बाद सचिव तौकीर उस्मानी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट सभी के सामने रखा गया. जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया. वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि मिश्रा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड वित्तीय लेखा जोखा पेश किया गया. जिसे सदस्यों द्वारा पारित किया गया.

 

बैठक के दौरान कमिटी के सचिव तौकीर उस्मानी ने जिले में क्रिकेट की वर्तमान स्थित और खिलाड़ियों की जानकारी साझा की. साथ हीं  एजीएम में निर्णय लिया गया है कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिले के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलवाना है.

 

जिससे सिमडेगा से अधिक से अधिक खिलाड़ी को आगे बढ़ाया जा सके. बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि सिमडेगा के कोनमेंजरा में क्रिकेट स्टेडियम के लिए एक जमीन चयनित की गई है. जिसे हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है.

 

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व क्रिकेट से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव रखे. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने व जिले में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया.

 

कार्यक्रम के पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फूल देकर किया गया. कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों को आयोजक सुशील श्रीवास्तव द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसोसिएशन के  सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही