Search

 
 
 

Simdega News : एसडीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठीटोली के बूथ संख्या 149, 150 व 151 व राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली के बूथ संख्या 158, 159 व 160 पर गए और वहां चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा की.
 
बूथ का निरीक्षण करते एसडीओ.

Simdega : सिमडेगा में शनिवार से बूथों पर SIR के तहत मैपिंग का कार्य शुरू हुआ. एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठीटोली के बूथ संख्या 149, 150 व 151 व राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली के बूथ संख्या 158, 159 व 160 पर गए और वहां चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा की.

 

 

उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं के सत्यापन व दस्तावेजों की जांच को देखा और बीएलओ को मैपिंग कार्य में पारदर्शिता बरतने व समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. मतदाताओं से भी दस्तावेजों के सत्यापन में सहयोग की अपील की. मौके पर जिला जन-संपर्क पदाधिकारी पलटू महतो भी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही