Search

 
 
 

Simdega News: एसडीओ के बॉडीगार्ड की पत्नी को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Simdega News: एसडीओ सुमंत तिर्की सदर अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 

Simdega News: अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की के बॉडीगार्ड बिरसा बरला की पत्नी को सोमवार देर रात सांप ने डस लिया. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत स्थिर है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओ सुमंत तिर्की सदर अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दोनों प्रकार के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. अस्पताल निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी जानकारी ली गई. बिजली नहीं रहने की स्थिति में एक्स-रे जांच प्रभावित न हो, इसके लिए एसडीओ ने एक्स-रे की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने के कारण मरीजों को जांच के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही