Search

 
 
 

Simdega News: हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, CCTV की बढ़ेगी संख्या

पिछले दिनों हुई चोरी के बाद हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम के कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को एसडीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भविष्य में इस तरह की घटना ना हो और हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: पिछले दिनों हुई चोरी के बाद हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम के कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को एसडीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भविष्य में इस तरह की घटना ना हो और हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा एक होमगार्ड को प्रतिनियुक्त किया जाएगा. 

 

Uploaded Image

म्यूजियम की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

सिमडेगा के एसडीओ ने कहा कि हेरिटेज भवन सह म्यूजियम के संचालन करने वाली जेएसएलपीएस की तीन सदस्यों को हर वक्त म्यूजियम परिसर में मौजूद रहना होगा. इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके अलावा म्यूजियम और उसमें संचालित लाइब्रेरी के विकास की दिशा में चर्चा की गई. मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, सीओ इम्तियाज अहमद, कार्यपालक नगर परिषद अरविंद तिर्की, अधिवक्ता प्रभात श्रीवास्तव, आशीष शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें:

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही