- भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और ड्रोन निगरानी को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Simdega News: राजकीय रामरेखा महोत्सव-सह-मेला 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सिमडेगा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र एवं आसपास के मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश एवं निकास द्वार, वाहनों की पार्किंग, बैरिकेडिंग, आवागमन मार्गों और भीड़ नियंत्रण के लिए संभावित स्थलों का आकलन किया गया. साथ ही, पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था और मेला क्षेत्र में स्थापित पुलिस नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया.
पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित करने, वायरलेस सेट के माध्यम से बेहतर संचार व्यवस्था बनाए रखने और ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

