Search

 
 
 

Simdega News : कोलेबिरा में पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Simdega News: थाने में दिए बयान में ललिता केरकेट्टा ने अपने पुत्र सिलास केरकेट्टा पर अपने ही पिता इंदु केरकेट्टा के सिर पर लोहे के पाइप (चूल्हा फूंकने वाला) से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया था.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega News : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति इंदु केरकेट्टा की हत्या के आरोपी उनके पुत्र सिलास केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में किनबिरा दशाटोली निवासी इंदु केरकेट्टा की पत्नी ललिता केरकेट्टा के बयान पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या-85/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


थाने में दिए बयान में ललिता केरकेट्टा ने अपने पुत्र सिलास केरकेट्टा पर अपने ही पिता इंदु केरकेट्टा के सिर पर लोहे के पाइप (चूल्हा फूंकने वाला) से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया था. पुलिस की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सिलास केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सिलास केरकेट्टा को जेल भेज दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही