Search

 
 
 

Simdega News : एसपी ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, बच्चों संग खेला वॉलीबॉल

एसपी ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों से मिलकर बात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली, बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया.
 
बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते एसपी व अन्य.

Simdega : सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से मुआयना किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 


एसपी ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों से मिलकर बात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली, बच्चों को सकारात्मक सोच, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया. एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. मौके पर सीनियर डीएसपी (मुख्यालय), सार्जेन्ट मेजर, पुलिस निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही