Search

 
 
 

Simdega News : ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली डिफेन्स कॉलोनी निवासी विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू अपने घर से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की टीम.

Simdega : सिमडेगा जिला पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली डिफेन्स कॉलोनी निवासी एक युवक विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू अपने घर से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया.

 


तलाशी में उसके कमरे में तकिया के नीचे छिपाकर रखे प्लास्टिक पैकेट में 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त पालकोट रोड शांतिनगर निवासी सिरोमनी कुमार के घर में छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही