Search

 
 
 

Simdega News: फुड सेफ्टी टीम की पैनी निगाह, चिकन-मीट दुकानों में विशेष जांच अभियान

उपायुक्त के निर्देश पर फुड सेफ्टी टीम और अंचल अधिकारी ने सिमडेगा के शहरी क्षेत्रों में मीट एवं चिकन दुकानों में संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान मीट एवं चिकन दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई.
 

Simdega: उपायुक्त के निर्देश पर फुड सेफ्टी टीम और अंचल अधिकारी ने सिमडेगा के शहरी क्षेत्रों में मीट एवं चिकन दुकानों में संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान मीट एवं चिकन दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई. इस दौरान नगर परिषद् से अनापत्ति प्रमाण पत्र, वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने तथा मानकों को पूर्ण रूप से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया.

 

साथ ही भविष्य में बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के व्यापार (अवैध व्यवसाय) नहीं करने की चेतावनी दी और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई कर दी जाएगी.

 

साथ ही क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय सामटोली, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कुरडेग रोड, का निरीक्षण किया गया. बालक एवं बालिकाओं के बीच खाद्य सुरक्षा की जानकारी, संतुलित आहार तथा अपने खाने में तेल, चीनी और नमक कम इस्तेमाल करने की नसीहत दी गई. बच्चों के बीच खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने तथा जीवन में तम्बाकू तथा नशा से दूर रहने की अपील की गई. 


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  2006, कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य के हित में भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही