Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा की छात्राओं ने ICAR रांची का किया भ्रमण, कृषि व डीएनए तकनीक की ली जानकारी

Simdega News: छात्राओं ने संस्थान की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने छात्राओं को संस्थान के शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए आयामों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं. वहीं, वैज्ञानिक तन्मय कुमार साहू ने संस्थान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया.
 
डीएनए तकनीक और वैज्ञानिक शोध से रूबरू हुई छात्राएं

Simdega News: शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिमडेगा से आईं छात्राओं के एक दल ने ICAR-भारतीय जैव एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रांची का दौरा किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृषि-औद्योगिक बीज जैव प्रौद्योगिकी (एग्रीकल्चरल इंडस्ट्रियल सीड बायोटेक्नोलॉजी), डीएनए तकनीक और वैज्ञानिक शोध से रूबरू कराना था.

 

इसे भी पढ़ें:

 

दौरे के दौरान छात्राओं ने संस्थान की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने छात्राओं को संस्थान के शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए आयामों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं. वहीं, वैज्ञानिक तन्मय कुमार साहू ने संस्थान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया.


इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका अन्नू गुप्ता भी मौजूद रहीं. उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और छात्रों के बौद्धिक विकास में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की. शिक्षक बोयेर सिंह मुंडा भी मौजूद रहे. छात्राओं ने इस दौरे को अपने व्यावहारिक ज्ञान के लिए बेहद प्रेरणादायक बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही