Search

 
 
 

Simdega News: टीडीएस/टीसीएस आउटरीच प्रोग्राम, आयकर रिटर्न दाखिल करने पर जोर

Simdega News: कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) को टीडीएस कटौती एवं टीसीएस संग्रहण से संबंधित विभिन्न स्लैब, निर्धारित प्रतिशत तथा आयकर नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा और नियमों के अनुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
 
आयकर रिटर्न जागरूकता कार्यक्रम

Simdega News: सिमडेगा समाहरणालय सभागार में टीडीएस/टीसीएस आउटरीच प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में टीडीएस/टीसीएस से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आयकर संबंधी कार्यों को निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित करना रहा.


इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर झारखंड की डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, आइसा सिंह ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) को टीडीएस कटौती एवं टीसीएस संग्रहण से संबंधित विभिन्न स्लैब, निर्धारित प्रतिशत तथा आयकर नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा और नियमों के अनुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

अधिकारियों को बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 से लागू आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करना आवश्यक है. निर्धारित समय पर रिटर्न दाखिल नहीं करने तथा आयकर नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में लगने वाले दंड एवं संभावित कानूनी कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई.

इस दौरान सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से उनके कार्यों से संबंधित जानकारी ली गई तथा टीडीएस/टीसीएस से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के साथ उनके सहायक भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही