Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News : जंगल से किशोरी का शव बरामद, हत्या कर दफनाने की आशंका; युवक गिरफ्तार

पुलिस व परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे. बुधवार की सुबह परिजन खोजते हुए कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल पहुंचे. वहां गड्ढे के पास दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ. नजदीक जाकर देखने पर गड्ढा में बालू, मिट्टी व पत्तों से ढंका शव मिला.
Advertisement
Advertisement
जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा शव.

Simdega : सिमडेगा जिले के  बानो थाना क्षेत्र के बीरता गांव के कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल से एक किशोरी का शव बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या कर शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार से लापता थी. उसके बाद से पुलिस व परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे. बुधवार की सुबह परिजन खोजते हुए कुरूचडेगा बड़डांड़ जंगल पहुंचे. वहां गड्ढे के पास दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ. नजदीक जाकर देखने पर गड्ढा में बालू, मिट्टी व पत्तों से ढंका शव मिला.


परिजनों की सूचना पर बानो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी, जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, कोनसोदे मुखिया सीता कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका दसवीं कक्षा की छात्रा थी. वह बीते रविवार को बानो मेला गई थी. मेला से घर लौटने के बाद अपनी एक सहेली के साथ छोटकेतुंगा स्थित एक परिचित के घर मोबाइल चार्ज कराने गई थी. वहां से देर शाम वह अकेले घर लौट रही थी. बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई थी, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंची.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही