Search

 
 
 

कोलेबिरा क्षेत्र में हाथियों के आतंक का मुद्दा विधानसभा में उठा

कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. हाथियों द्वारा कई लोगों को कुचल कर मार देने और 50 से अधिक घरों के साथ अनाज की भारी क्षति पहुंचाए जाने से पूरा क्षेत्र भय के माहौल में है.
 

Kolebira: कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. हाथियों द्वारा कई लोगों को कुचल कर मार देने और 50 से अधिक घरों के साथ अनाज की भारी क्षति पहुंचाए जाने से पूरा क्षेत्र भय के माहौल में है.

 

इसे भी पढ़ें:


हाथियों के हमले से दहशत में आए ग्रामीण रातभर जागकर खेत और घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं. कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं.


इस मुद्दे को विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में उठाया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को त्वरित मुआवजा दिया जाए और हाथियों को जंगल की ओर भगाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही