Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला

Simdega News: कार्यशाला में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन पंजीकरण, निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि, आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की जानकारी दी गई. साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई.
 
जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण

Simdega News: कोलेबिरा के प्रखंड कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां जिला सांख्यिकी शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों ने प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन पंजीकरण, निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि, आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की जानकारी दी गई. साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण में आ रही समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई.


इसे भी पढ़ें:

 

वक्ताओं ने कहा कि जन्म-मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. इससे न केवल नागरिकों को प्रमाण पत्र समय पर मिलेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी. सभी मुखिया एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पंचायत में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें.

 

कार्यशाला में रोज प्रतिमा सोरेंग जिला परिषद अध्यक्ष, सिमडेगा, दुतामि हेमरोम प्रमुख कोलेबिरा, अनूप कच्छप प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कोलेबिरा, ओम प्रकाश पाल एवं विकास कुमार बड़ा बाबू जिला सांख्यिकी शाखा सिमडेगा, प्रकाश बड़ाईक कंप्यूटर ऑपरेटर जिला सांख्यिकी शाखा सिमडेगा, सुदर्शन जोजो प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक कोलेबिरा, विश्वजीत सोनी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखंड कार्यालय कोलेबिरा, पंचायत समिति सदस्य कोलेबिरा, मुखिया कोलेबिरा प्रखण्ड एवं पंचायत सचिव कोलेबिरा प्रखण्ड, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही