Search

 
 
 

Simdega News : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, लगाया 55 हजार का जुर्माना

परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख स्कूल बसों की जांच की. नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर बसों पर करीब 55 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया. जिन बसों में तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार कराने की चेतावनी दी गई.
 
स्कूल बसों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.

Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख स्कूल बसों की जांच की. अभियान के दौरान पांच स्कूल बसों की सघन जांच की गई. टीम ने बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बसों का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर बसों पर करीब 55 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया.


टीम ने बसों में रोड सेफ्टी मानकों के तहत मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड व्यवस्था व अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की. वाहन चालकों व स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिन बसों में तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार कराने की चेतावनी दी गई.

 

 
जांच अभियान के दौरान सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक स्कूल बस में एक अटेंडेंट या महिला स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों व नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही