Search

 
 
 

Simdega News : हिट एंड रन मामले में फरार ट्रक चालक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सिमडेगा जिले के टी टांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिमडेगा की ओर फरार हो गया.
 
गिरफ्तार ट्रक चालक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के टी टांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिमडेगा की ओर फरार हो गया. पुलिस ने बिहार के दरभंगा जिला निवासी ट्रक चालक गंगा सागर यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

 


मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए सिमडेगा, कोलेबिरा व अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि ट्रक को कसडेगा पेट्रोल पंप की पार्किंग के पीछे छिपाकर खड़ा किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि चालक फरार मिला. आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही