Search

 
 
 

Simdega News :एंबुलेंस व यात्री बस की जोरदार टक्कर, 5 घायल, दो गंभीर

सदर थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा के पास बुधवार को एक यात्री बस और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Simdega : सदर थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा के पास बुधवार को एक यात्री बस और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, बानो सीएचसी से गर्भवती महिला एलिना सुरीन को डिलीवरी के लिए 108 एंबुलेंस से सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था. इसी दौरान फरसाबेड़ा के पास एंबुलेंस और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का दरवाजा जाम हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर घायलों को बाहर निकाला गया.

 

घटना में एंबुलेंस चालक लीबनुस डुंगडुंग और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं सहिया वीरजमणि देवी समेत तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं.राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला एलिना सुरीन पूरी तरह सुरक्षित रहीं और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही