Search

 
 
 

Simdega News: कोंडेकेरा में देवनदी पुल के नीचे महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
 

Simdega: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 


ग्रामीणों ने मृतक महिला की पहचान टुटीकेल पंचायत के सकोरला निवासी बबीता बडाईक के रूप में किया है. जो कोलेबिरा कॉलेज टोली में अपनी मां के साथ रहती थी और वह बुधवार शाम से घर से लापता थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही