Search

 
 
 

Simdega News: सिमडेगा पुलिस ने 63 चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपा

Simdega News: अभियान में झारखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से 63 मोबाइल बरामद किए गए. इनमें 8 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर, जबकि 55 मोबाइल अन्य तकनीकी एवं पुलिसिया माध्यमों से बरामद हुए.
 
गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी

Simdega News: सिमडेगा पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत 63 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोतरे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी 2026 से अब तक कुल 636 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें:

वर्तमान अभियान में झारखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से 63 मोबाइल बरामद किए गए. इनमें 8 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर, जबकि 55 मोबाइल अन्य तकनीकी एवं पुलिसिया माध्यमों से बरामद हुए.

 

शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोतरे ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे. लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों में खुशी देखने को मिली.

 

एसपी ने कहा कि मोबाइल फोन में केवल उसकी बाजार कीमत ही नहीं, बल्कि लोगों के जरूरी संपर्क, दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी भी होती है. सिमडेगा पुलिस तकनीकी संसाधनों और टीमवर्क के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही