Search

 
 
 

सिमडेगा पुलिस ने 3 लापता नाबालिगों को विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद किया

Simdega : महाबुआंग थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. बच्चों के सुरक्षित लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है.
 

Simdega : महाबुआंग थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. बच्चों के सुरक्षित लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है.

 

जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को महाबुआंग थाना क्षेत्र के तीन नाबालिग लड़के बिना किसी को बताए अपने घरों से चले गए थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए महाबुआंग थाना में सनहा संख्या-20/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

लापता बच्चों में जमटोली निवासी आकाश महतो (17 वर्ष), बांद्राटोली सीम्हातु निवासी अंकित लोहरा (16 वर्ष) और हर्षित बड़ाइक (13 वर्ष) शामिल थे. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महाबुआंग थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि तीनों बच्चे घूमने के उद्देश्य से बिना किसी को जानकारी दिए विशाखापट्टनम चले गए हैं.

 

इसके बाद महाबुआंग थाना पुलिस ने परिजनों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को विशाखापट्टनम से सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 14 जून को बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया.

 

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें और किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही