Search

 
 
 

सिमडेगाः सदर सीओ की तबीयत बिगड़ी, चक्कर खाकर गिरे, रिम्स रेफर

सीओ मो. इम्तियाज अहमद को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया. डीसी कंचन सिंह, एसपी एम अर्शी, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर सीओ का हाल जाना.
 

Simdega : सिमडेगा सदर अंचल के सीओ मो. इम्तियाज अहमद शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया. सिमडेगा डीसी कंचन सिंह, एसपी एम अर्शी, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर सीओ का हाल जाना.

सीओ मो. इम्तियाज अहमद को इलाज के लिए तत्काल रांची भेजने की व्यवस्था की गई. इस घटना ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब एक पदाधिकारी को सामान्य समस्या में ही रिम्स रेफर किया जा रहा है, तो गंभीर मामलों में आम जनता को कैसी सुविधा मिलेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही