Search

 
 
 

सिमडेगाः जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया आश्वासन

एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया. उन्होंने एक-एक कर उनकी बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते एसपी.


Simdega : सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया. उन्होंने जनता दरबार में आए लोगों से एक-एक कर उनकी बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया. 

 


जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों में तसर सेंटर रोड के दीपक कुमार सिंह, बंगरू बड़ाईकटोली की लक्ष्मी देवी, तापुडेगा पांडरीपानी की अंजनी कुमारी, रानीकुदर के ओम प्रकाश प्रसाद, खुंटीटोली कुम्हारटोली की सुशीला देवी, सलडेगा के नौनी मुर्मू समेत अन्य लोग शामिल हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही