Simdega : अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी मुख्यालय में रणवीर सिंह ने बताया कि कुरडेग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की ओर से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ दो तस्कर कुरडेग की ओर आ रहे हैं.
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ भलमंडा गांव के पास छापेमारी की. इस दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और मौके से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया. इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर कुरडेग थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डीएसपी ने कहा कि जिले में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment