Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: SIR अभियान, 7 विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म संग्रहण कार्य पूर्ण

रांची जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण व संग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही डिजिटाइजेशन का काम लगभग पूरा है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण व संग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है. डिजिटाइजेशन का काम भी लगभग पूरा है.

इसे भी पढ़ें: 

मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे इस अभियान में मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए गए. अब इन फॉर्मों का डिजिटाइजेशन भी लगभग पूरा हो चुका है. इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है.

 

निर्वाचन विभाग के अनुसार तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म का 100 प्रतिशत वितरण और संग्रहण पूरा हो गया है. सिल्ली में 99.99 प्रतिशत, रांची में 99.99 प्रतिशत और खिजरी में 99.98 प्रतिशत फॉर्म का वितरण किया जा चुका है. सातों विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का काम भी लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो गया है.

 

मतदाता सूची को सही और अनुकूल बनाने के लिए ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है जो अनुपस्थित हैं,स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनका नाम एक से अधिक जगह दर्ज है. इन्हें एएसडीडी श्रेणी में रखा गया है.

 

रांची विधानसभा में सबसे अधिक 1.52 लाख से ज्यादा मतदाता एएसडीडी श्रेणी में मिले हैं.इसके बाद हटिया में 1.84 लाख, कांके में 1.42 लाख, खिजरी में 89 हजार, मांडर में 63 हजार, सिल्ली में 32 हजार और तमाड़ में 32 हजार मतदाता इस सूची में शामिल किए गए हैं.

 

रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा अनुपस्थित मतदाता मिले हैं. वहीं कांके, हटिया और खिजरी में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिले हैं जो स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके हैं. मृत मतदाताओं का भी सत्यापन किया गया है.

 

निर्वाचन विभाग का कहना है कि एएसडीडी सूची की जांच के बाद मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी, ताकि आगामी चुनाव में केवल पात्र और सही मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही