Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में SIR अभियान शुरू, 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे BLO

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान आज से शुरू हो गई है. यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता को Enumeration Form उपलब्ध कराएंगे और भरे हुए फॉर्म का संग्रहण करेंगे.

इसे भी पढ़ें...


जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने राजकीय मध्य विद्यालय, पिस्का नगड़ी में अभियान का निरीक्षण कर BLO, BLO सुपरवाइजर एवं BLA-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का घर नहीं छूटना चाहिए. मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना प्राथमिकता है.


प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी परिवारों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए, BLO प्रत्येक भ्रमण का रिकॉर्ड रखें और सुपरवाइजर नियमित निगरानी करें.इसके  साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे BLO को आवश्यक सहयोग दें और समय पर भरा हुआ Enumeration Form जमा करें.

 


जानें कब क्या-क्या होंगे

30 जून से 29 जुलाई  Enumeration Form का वितरण एवं संग्रहण

29 जुलाई- मतदान केंद्रों का Rationalization

5 अगस्त- प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

5 अगस्त से 4 सितंबर दावा एवं आपत्ति

5 अगस्त–3 अक्टूबर 2026: दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन

7 अक्टूबर  अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही