- 30 नवंबर तक पूरी होगी दावा-आपत्ति की सुनवाई
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के 19.79 लाख मतदाताओं में 18.84 लाख सुरक्षित, रांची विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे
Ranchi News : जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19,79,987 मतदाताओं में से 18,84,249 यानी 95.17% मतदाताओं को अंतिम प्रकाशन के लिए सुरक्षित किया गया है.
इसे भी पढ़ें...
तमाड़ विधानसभा 98.32% के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सिल्ली 97.35% के साथ दूसरे और मांडर 97.09% के साथ तीसरे स्थान पर है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की. बैठक में ERO, AERO और संबंधित अधिकारियों को 30 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया.
रांची विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम सत्यापन
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार खिजरी में 95.28%, कांके में 95.12%, हटिया में 92.72% और रांची विधानसभा क्षेत्र में 91.99% मतदाताओं का सत्यापन हुआ है. रांची विधानसभा क्षेत्र इस मामले में सबसे पीछे है. उपायुक्त ने कम फॉर्म-6 प्राप्त होने वाले मतदान केंद्रों पर AERO को खुद निरीक्षण करने का निर्देश दिया. योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने को कहा गया.
BLO को घर-घर जाकर मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने और लंबित दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

