Search

 
 
 

रांची में ऑटो व टोटो से अवैध वसूली को लेकर धरना-प्रदर्शन 8 को

राजधानी रांची में ऑटो व टोटो से अवैध वसूली को लेकर कल (8 अप्रैल) को  धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक किया जाएगा.
 

Ranchi : राजधानी रांची में ऑटो व टोटो से अवैध वसूली को लेकर कल (8 अप्रैल) को  धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक किया जाएगा.

 

पुलिस पर अवैध तरीके से वसूली करने का आरोप लग रहा है. जिसके कारण ऑटो व टोटो चालक काफी परेशान हैं. धरना-प्रदर्शन के दौरान ऑटो व टोटो का परिचालन बंद रहेगा. ऑटो चालक संघ अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त और ट्रेफिक एसपी को ज्ञापन सौपेंगे.

 

ऑटो चालक संघ की ये है मांग

ऑटो चालकों की पहली मांग है कि एक ग्लोबल टेंडर किया जाए ताकि एक ही जगह पर शुल्क का भुगतान किया जा सके.

दूसरी मांग- सीएनजी ऑटो और टोटो के लिए तीन हजार. वहीं, ऑटो के लिए 5 हजार परमिट दिया जाए.

तीसरी मांग- ऑटो चालकों से अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए.

चौथी मांग है कि जब तक नया टेंडर नहीं होता है तब तक अवैध वसूली को रोका जाए.

 

इस संबंध में ऑटो चालक संघ के नेता ने कहा कि धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा. ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक एसपी को अवगत कराया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही